थाना रैपुरा का एसपी ने किया निरीक्षण
एसपी अरुण कुमार सिंह ने थाना रैपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ सफाई...
![थाना रैपुरा का एसपी ने किया निरीक्षण](https://bundelkhandnews.com/uploads/images/2025/02/image_750x_67a991dd88646.jpg)
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने थाना रैपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ सफाई व थाना कार्यालय में रजिस्टरों के उचित रखरखाव, बंदीगृह, सीसीटीएनएस कार्यालय, प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मेस, थाना परिसर की व्यवस्थाएं देखी। महाकुंभ पर्व पर जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए अनावश्यक रूप से रोड पर खड़े वाहनों को हटवाने के दिशा निर्देश दिये गये। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक रैपुरा श्याम प्रताप पटेल, पीआरओ प्रदीप पाल एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
![like](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)