सड़क हादसो से बचाव के लिए बताए गए नियम
एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली ने प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह, एसआई वंशनारायण सिंह, एण्टी...
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली ने प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह, एसआई वंशनारायण सिंह, एण्टी रोमियों टीम से महिला आरक्षी काजल सिंह एवं पल्लवी सिंह की उपस्थिति में महामति प्राणनाथ डिग्री कॉलेज मऊ में जागरूकता अभियान चलाकर बढ़ते साइबर साइबर अपराध, सड़क दुर्घटना एव मिशन शक्ति फेज-5 के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। बढ़ते साइबर अपराध से बचने के उपाय भी बताये गये। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वाहन को ओवर स्पीड में न चलाएं। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग व तीन सवारी को न बैठाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग, सड़क पर वाहन चलाते समय स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग, मोबाइल का प्रयोग न करें। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तुरंत मदद पहुंचाएं। नशे की हालत में वाहन न चलाएं। कहा कि इन सभी नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकती है। इसी क्रम में थाना मऊ एण्टी रोमियों टीम ने मिशन शक्ति व हेल्प लाइन नंबरो के बारे में जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
