ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर करें निस्तारण : डीएम
दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केन्द्र गनींवा के परमानंद आश्रम पद्धति विद्यालय के सभागार में जन चौपाल का...

गनींवा के परमानंद आश्रम पद्धति विद्यालय के सभागर में जन चौपाल का हुआ आयोजन
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केन्द्र गनींवा के परमानंद आश्रम पद्धति विद्यालय के सभागार में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीएम शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि दीनदयाल शोध संस्थान पर जो कार्य हुए भारतरत्न नानाजी देशमुख के नेतृत्व के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र पहचान बनाया है। उन्होंने कृषि सहित अन्य क्षेत्रों पर बहुत ही सराहनीय कार्य कराया है। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि जन चौपाल में सभी विभागों के अधिकारियों ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। इन योजनाओं का लाभ ले। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान विद्यालयों में चलाया जाएगा। सभी लोग अपने बच्चों को स्कूल पढ़ने अवश्य भेजें। अगर वह शिक्षा ग्रहण करके आगे बढ़ेंगे तो परिवार सुखमय जीवन व्यतीत करेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास, राशनकार्ड आदि जो समस्याएं हैं उसका निस्तारण सभी विभागों द्वारा जो स्टाल लगाए गए हैं उनके माध्यम से अवश्य करा ले। सभी लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले। जिन लोगों को विद्युत की समस्या है उसको आज ही कैंप में निस्तारण करा ले कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ ले। उद्यान विभाग की जो योजनाएं संचालित है उनका भी लाभ उठाएं। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि गांव के लोगों की जो समस्याएं प्राप्त हुई है उनका समय से निस्तारण कर समस्याग्रस्त व्यक्ति को जानकारी अवश्य दी जाए।
दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री संवेदनशील है। उन्हीं के अनुशरण करने वाले सभी जनपद के अधिकारी, जनप्रतिनिधि जन चौपाल में शामिल हुए ग्रामवासियों की जो समस्याएं हो उसका समाधान अवश्य करा ले। उन्होंने कहा कि यह परमानंद आश्रम पद्धति विद्यालय 1998-99 में पूर्व मुख्यमंत्री स्व कल्याण सिंह ने नाना जी के आग्रह पर अनुदान देकर निर्माण कराया था। इस विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे गांव में प्रशिक्षण देने जाते हैं। इस विद्यालय को दसवीं कक्षा तक किया जा रहा है। समाज के सहयोग से यह विद्यालय चल रहा है। समाज के सहयोग से जो कार्य होता है वह टिकाऊ होता है। नानाजी देशमुख ने इस जगह का नाम गोस्वामी तुलसीदास परिसर रखा था। यहां पर तुलसीदास जी की मूर्ति की भी स्थापना की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने ग्रामवासियों से कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं। आंगनवाड़ी केंद्र में जो धात्री, गर्भवती महिलाएं किशोरियां तथा बच्चे पंजीकृत हैं वह सभी लोग पोषण ट्रैकर एप पर फीडिंग अवश्य कराएं। फैमिली आईडी अवश्य बनवाएं। जिन किसानों ने भूलेख का अंकन नहीं कराया है वह भी भूलेख का अंकन करा ले नहीं तो किसान सम्मान निधि नहीं मिलेगी। जन चौपाल में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनींवा के विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी राजापुर आरआर रमन, जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, डीसी एनआरएलएम ओम प्रकाश मिश्रा, उपनिदेशक कृषि राजकुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ वैभव त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीड़ी विश्वकर्मा, खंड विकास अधिकारी पहाड़ी संजय कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान सत्येंद्र सिंह, सचिव नरेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






