ईवीएम वेयर हाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह, एडीएम उमेश चन्द्र निगम, एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव ने कांग्रेस पार्टी के...

Dec 27, 2025 - 11:03
Dec 27, 2025 - 11:03
 0  2
ईवीएम वेयर हाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह, एडीएम उमेश चन्द्र निगम, एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि अमर पटेल, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि सोनपाल वर्मा, अपना दल एस के प्रतिनिधि विष्णु सिंह सहित अन्य राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वेयर हाउस में रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सतत एवं कडी निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के सुचारु संचालन एवं अभिलेखों के समुचित रखरखाव के निर्देश दिए। ताकि वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः पारदर्शी, सुदृढ एवं व्यवस्थित बनी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0