अध्यक्ष व महामंत्री, पूर्व सांसद ने विद्वानो, कलाकारों का किया स्वागत
राष्ट्रीय रामायण मेला के उद्घाटन सत्र में आए संत मनीषियों, विद्वानों, कलाकारों का सम्मान करते हुए मेले के अध्यक्ष प्रशांत करवरिया और महामंत्री करूणा शंकर द्विवेदी...
चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेला के उद्घाटन सत्र में आए संत मनीषियों, विद्वानों, कलाकारों का सम्मान करते हुए मेले के अध्यक्ष प्रशांत करवरिया और महामंत्री करूणा शंकर द्विवेदी, स्वागताध्यक्ष पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने सभी को माल्यार्पण कर श्रीफल अंगवस्त्र भेट कर स्वागत किया। रामायण मेले के मंच से 52वें राष्ट्रीय रामायण मेले की स्मारिका का विमोचन भी सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के सभी अखाड़ों के संत महन्तों बैंड बाजे और अपने निशानां के साथ आए यहा पर कार्यकारी अध्यक्ष प्रशान्त करवरिया व पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र आदि ने निशानों की पूजा कर सम्मानित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
