सेवा, सुरक्षा व सुशासन को लेकर पुलिस विभाग ने किया जागरुक

प्रदेश सरकार के ’सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के अंतर्गत पिछले आठ वर्षों’ में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यों...

Mar 27, 2025 - 10:08
Mar 27, 2025 - 10:09
 0  5
सेवा, सुरक्षा व सुशासन को लेकर पुलिस विभाग ने किया जागरुक

चित्रकूट। प्रदेश सरकार के ’सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के अंतर्गत पिछले आठ वर्षों’ में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यों व कल्याणकारी परियोजनाओं के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी की उपस्थिति में कर्वी शहर के धनुष चौराहे पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की उपलब्धियां, उत्तर प्रदेश पुलिस बल द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को लोगों के बीच दिखाकर प्रचार प्रसार और जागरुक किया गया। एसपी ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसी क्रम में धनुष चौराहे से पुरानी कोतवाली तक मिशन शक्ति, फायर सर्विस, यातायात, डायल 112 एवं कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान आम जनमानस को जागरुक करते हुए मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताया गया। सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरो की जानकारी दी गई। इस मौके पर सीओ सिटी राजकमल, सीओ फहद अली, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के छात्र, छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों, साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया। इसी प्रकार क्षेत्राधिकारी नगर राजकमल एवं क्षेत्राधिकारी फहद अली की उपस्थिति में पुलिस लाइन सशस्त्र टीम, महिला थाना, साइबर सेल थाना साइबर क्राइम, यातायात व अग्निशमन टीम ने तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम पुरानी कोतवाली के पास शस्त्र, मिशन शक्ति, साइबर अपराध के सम्बन्ध में लगाकर लोगों को जागरूक किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0