नूतन वर्ष पर रामघाट में उमड़े लोग, मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में मत्था टेक लगाई परिक्रमा

नूतन वर्ष पर लोगों ने मत्यगजेन्द्रनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रभु कामतानाथ में मत्था टेका...

Jan 2, 2025 - 10:54
Jan 2, 2025 - 10:56
 0  1
नूतन वर्ष पर रामघाट में उमड़े लोग, मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में मत्था टेक लगाई परिक्रमा

उमंग के साथ नूतन वर्ष का हुआ स्वागत

चित्रकूट। नूतन वर्ष पर लोगों ने मत्यगजेन्द्रनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रभु कामतानाथ में मत्था टेका। इसके बाद कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। मंदिर फूलमालाओं से सजे रहे। फूलों की दुकानों में भीड़ देखी गई। लोगों ने प्रदर्शनी समेत विभिन्न स्थलों में जाकर लुत्फ उठाया। मोबाइल में बधाई देने का सिलसिला रात 12 बजे से शुरू हो गया।

वर्ष 2024 के आगाज के पूर्व से ही लोग मोहल्लों में सजावट कर स्वागत की तैयारियां कर ली थीं। 31 दिसम्बर को रात्रि 12 बजते ही पटाखे दागकर नए साल का स्वागत किया। हैप्पी न्यू इयर के साथ जश्न मनाया। सवेरे घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार कर खुशियां मनाई। लोगों ने रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में स्नान कर मत्यगजेन्द्रनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक कर कामदनाथ की परिक्रमा लगा नए साल की शुरूआत की। नूतन वर्ष में मंदिर फूलमालाओं से सजे रहे। इसके अलावा लोगों ने विभिन्न धार्मिक व पर्यटन स्थलों में जाकर नववर्ष के पहले दिन को यादगार बनाया। फूलो ंकी दुकानो में गुलदस्ता, बुके, फूल खरीदने की होड़ रही। मुख्यालय के सीआईसी के सामने लगे मेले में पहुंचकर लोगों ने झूले का लुत्फ उठाया। सामग्री खरीददारी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0