पद्मश्री डॉ बीके जैन को मिला हिपोक्रेट्स लिगेसी अवॉर्ड
श्री सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक पद्मश्री डॉ बीके जैन को नेत्र चिकित्सा एवं अंधत्व निवारण के क्षेत्र में किए किए...

चित्रकूट। श्री सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक पद्मश्री डॉ बीके जैन को नेत्र चिकित्सा एवं अंधत्व निवारण के क्षेत्र में किए किए गए पांच दशकों से अधिक के अद्वतीय योगदान, समर्पण और मानव सेवा कार्यों के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री के लिए नामित किया था। उन्हें 27 मई को देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रपति भवन दिल्ली में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में दिल्ली में आयोजित 8वें टाइम्स नाउ डॉक्टर्स डे कॉन्क्लेव में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने हिपोक्रेट्स लिगेसी अवॉर्ड से डा जैन को सम्मानित किया है।
What's Your Reaction?






