पचोखर की दलित बस्ती में पीडीए जन चौपाल का हुआ आयोजन

पहाड़ी ब्लाक के ग्रामसभा पचोखर की दलित बस्ती में पीडीए जन चौपाल का आयोजन हुआ। इस मौके पर समाजवादी पार्टी...

Feb 12, 2025 - 10:20
Feb 12, 2025 - 10:21
 0  1
पचोखर की दलित बस्ती में पीडीए जन चौपाल का हुआ आयोजन

बड़े उद्योगपतियों के लिए बनाई जा रही योजनाएं  : अनुज यादव

चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक के ग्रामसभा पचोखर की दलित बस्ती में पीडीए जन चौपाल का आयोजन हुआ। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुज सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सपा की नीतियां जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। कहा कि डबल इंजन सरकार में गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं को एक साजिश के तहत गुमराह करके असहाय बनाया जा रहा है। भाजपा अपने उद्योगपति मित्रों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने की मुहिम में जुटी है। सरकार की योजनाएं सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। दवाई के दाम बढ़ गए। शिक्षा महंगी हो गई। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल, खाद के मूल्य मे वृद्धि हो गई। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां गरीब, किसान, मजदूर और महिला विरोधी है। अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मान सिंह पटेल ने कहा कि सामंतवादी, प्रभुत्वादी और उनके संगी साथियों के लिए बाबा साहब सदैव ऐसे व्यक्तित्व रहे हैं जिन्होंने संविधान बनाकर शोषणकारी नकारात्मक सोच पर पाबंदी लगाई। संविधान लागू होने से पूर्व पीडीए के लोगों को शिक्षा, समानता, स्वतंत्रता की मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया था। प्रवक्ता सुभाष पटेल ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि देश का गरीब, किसान, मजदूर का बेटा पढ़ लिखकर विकास की मुख्यधारा में आए। कलम, किताब पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया है। छात्रसभा जिलाध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि बेरोजगरी बढ़ी है। नियुक्तियों में भ्रष्टाचार हो रहा है। इस अवसर पर डा. मान सिंह यादव, जंगी वर्मा, वरुण वर्मा, धर्मेंद्र यादव, रामनारायण वर्मा, भैरो वर्मा, चुनबाद वर्मा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0