विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था ने किया जागरुक, किया पौधरोपण

सदर ब्लाक के शिवरामपुर के भारतपुर ग्राम में ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था ने विश्व पर्यावरण...

Jun 6, 2025 - 10:40
Jun 6, 2025 - 10:40
 0  3
विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था ने किया जागरुक, किया पौधरोपण

चित्रकूट। सदर ब्लाक के शिवरामपुर के भारतपुर ग्राम में ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था ने विश्व पर्यावरण दिवस पर समुदाय के लोगो जागरुक किया। एडीओ पंचायत धर्मेन्द्र ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवश पर्यावरण संरंक्षण के प्रति जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। यह प्रदुषण, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता के नुकसान जैसी वैश्विक चुनौतियो पर ध्यान केन्द्रित करता है। दैनिक आदते पर्यावरण को प्रभावित करती है। उर्जा बचाने, प्लाटिक कम करने और पेड़ लगाने जैसे छोटे कदम उठाने चाहिए। पर्यावरण जिसमे हवा, पानी, मिटटी, पेड़ पौधे जीव जंतु शामिल है जो जीवन का आधार है लेकिन मानवीय गतिविधियों के कारण यह गंभीर गतिबिधियो का सामना कर रहा है। प्रदुषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और जैव विबिधता का नुकसान इन चुनौतियों का सामना करने के लिए तुरंत और सामूहिक रुप से कार्य करने की आवश्यकता है।

ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था के जिला समन्यवक राजीव कुमार पाठक ने बताया कि प्लाटिक प्रदूषण को खत्म करने के लिए प्लास्टिक से होने वाले कचरे और उसके हानिकारक प्रभावों को पूरी तरह से रोकना चाहिए। इसमें प्लास्टिक के उत्पादन को कम करना, मौजूदा प्लास्टिक कचरे को ठीक से साफ करके निस्तारण शामिल है। जहा प्लास्टिक से पर्यावरण को नुकसाान न पहुचे। सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक की थैलियो और बोतलों का उपयोग कम करे। कचरे को गीले और सूखे कचरे में अलग-अलग करके रिसाइक्लिंग को बढ़ावा दे। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0