प्रहलाद चरित्र व श्रीकृष्ण लीला जन्मोत्सव की सुनाई कथा

खुटहा गांव के पाच चल रही भागवत कथा के चौथे दिन प्रहलाद चरित्र व श्रीकृष्ण लीला जन्मोत्सव की कथा की सुनाई...

Feb 6, 2025 - 11:19
Feb 6, 2025 - 11:20
 0  1
प्रहलाद चरित्र व श्रीकृष्ण लीला जन्मोत्सव की सुनाई कथा

समस्त जड़-चेतना के स्वामी हैं नारायण : बृजेश पयासी

चित्रकूट। खुटहा गांव के पाच चल रही भागवत कथा के चौथे दिन प्रहलाद चरित्र व श्रीकृष्ण लीला जन्मोत्सव की कथा की सुनाई। कथा व्यास डा बृजेश पयासी ने कहा कि जीव ब्रम्ह का ही अंश है। भगवान नारायण ही इस समस्त जड़ चेतना सत्ता के स्वामी है। उनकी शरण में जाने से ही जीव को मुक्ति मिलती है। कहा कि जीवन में बधाएं आने से व्यक्ति सहासी बनता है। भक्त प्रहलाद के जीवन में कई बधाए आई इसके बाद भी वह भगवान की भक्ति में लीन रहे। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म की कथा भी सुनाई। श्री कृष्ण की भव्य झांकी भी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, चंद्रिका प्रसाद, उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0