साइबर फ्राड के पीड़ितो के खातो में वापस कराए रुपए

टूरिस्ट गाइड बनाकर एवं टेलीग्राम टॉस्क जॉब के नाम पर साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए चार पीड़ित व्यक्तियों के...

Jun 27, 2025 - 11:07
Jun 27, 2025 - 11:08
 0  8
साइबर फ्राड के पीड़ितो के खातो में वापस कराए रुपए

चित्रकूट। टूरिस्ट गाइड बनाकर एवं टेलीग्राम टॉस्क जॉब के नाम पर साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए चार पीड़ित व्यक्तियों के खाते में एक लाख 43 हजार 513 रुपये साइबर सेल टीम ने वापस कराए हैं। वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने व आमजन को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक निशीकान्त राय ने टीम के साथ लगातार सार्थक प्रयास करते हुये चार साइबर अपराध पीड़ित व्यक्तियों के एक लाख 43 हजार 513 रुपये उनके खातों में वापस कराये हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0