ग्रामोदय यूनिवर्सिटी और संगीत विश्वविद्यालय के मध्य एमओयू साइन

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय और राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर...

Mar 25, 2025 - 11:02
Mar 25, 2025 - 11:03
 0  7
ग्रामोदय यूनिवर्सिटी और संगीत विश्वविद्यालय के मध्य एमओयू साइन

चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय और राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर के मध्य एमओयू साइन हुआ। यह अनुबंध दोनों विश्वविद्यालयो के मध्य अकादमिक, शोध एवं सांस्कृतिक आदान प्रदान के लिए ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा के कक्ष में हुआ। अनुबंध पत्र को दोनों विश्वविद्यालय के कुल गुरुओं ने एक दूसरे को सौंपा और विश्वास व्यक्त किया कि इससे दोनों विश्वविद्यालयो अपने ज्ञान, अनुभव को आपस में साझा करते हुए नवाचारों को गतिशील बनाएंगे। इस मौके पर कुलगुरु प्रो स्मिता सहस्रबुद्धे, ग्रामोदय विवि की कुलसचिव नीरजा नामदेव एवं उप कुलसचिव अकादमी डॉ साधना चौरसिया मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0