बाइक रैली निकाल मिशन शक्ति के बताए उद्देश्य
मिशन शक्ति महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल के तहत जनपद में पुलिस बल ने बाइक रैली निकाली...

मिशन शक्ति-5.0 महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की दिशा में है नई पहल
चित्रकूट। मिशन शक्ति महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल के तहत जनपद में पुलिस बल ने बाइक रैली निकाली। रैली का शुभारंभ मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष भाजपा महेन्द्र कोटार्य, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने फीता काटकर कोतवाली कर्वी से किया। रैली को हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता के लिए रवाना किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बेटियो की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। जन जागरूकता एवं शिकायत निस्तारण, स्कूल, कॉलेज, वर्किंग वूमेन, हॉस्टल में जागरूकता कार्यक्रम, निम्न आय वर्ग बस्तियों, गांवों, वार्डों, मोहल्लों में चौपाल कार्यक्रम, प्रमुख बाजारों, कस्बों व चौराहों पर जागरूकता व शिकायत निस्तारण किया जाएगा। महिला बीट पुलिस की भूमिका सुनिश्चित रहेगी। पुलिस द्वारा अपराध से बचाव एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी, महिला समस्याओं का त्वरित निस्तारण, बालिकाओं को प्रशिक्षण, गुड टच, बैड टच की जानकारी दी गई। इस दौरान अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा सहायता के लिए महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है। महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित करते हुए विस्तार से जानकारी दी गई। जागरूकता रैली के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी साइबर थाना रीता सिंह, निरीक्षक सविता श्रीवास्तव, प्रभारी महिला थाना नीलम, बीडीओ महिमा विद्यार्थी, पीटीओं प्रीती त्रिपाठी, पीआरओं प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






