वक्फ संशोधन अधिनियम की अल्पसंख्यक प्रबुद्धजन संगोष्ठी संपन्न
भाजपा पदाधिकारियों ने वक्फ संशोधन अधिनियम की अल्पसंख्यक प्रबुद्धजन संगोष्ठी जिला पंचायत सभागार में की...

मुस्लिम समुदाय के विकास को वक्फ बिल में हुआ संशोधन : प्रभारी मंत्री
चित्रकूट। भाजपा पदाधिकारियों ने वक्फ संशोधन अधिनियम की अल्पसंख्यक प्रबुद्धजन संगोष्ठी जिला पंचायत सभागार में की।
संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री मनोहर लाल पंथ व विशिष्ट अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद असलम मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने अध्यक्षता की। संगोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सभी परिवारवादी दल अल्पसंख्यक समुदाय को ठगने का काम कर रहे हैं। एक भी दल ने मुस्लिम समुदाय के विकास के लिए प्रयास नही किया। भाजपा की मोदी सरकार और योगी सरकार ने सौगात-ए-भाजपा सरकार के माध्यम से योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद असलम ने कहा कि खरगे और ओवैसी जैसे लोग मुस्लिम समुदाय को भ्रमित कर रहे हैं। वक्फ की जमीनो पर कई नेताओं ने कब्जे कर रखे हैं और उससे मोटा मुनाफा कमाकर अपनी तिजोरी भर रहे हैं। मोदी जी ने वक्फ कानून में संशोधन करके पिछड़े तबके के मुसलमानों को भी वक्फ में शामिल किया है। मुस्लिम महिलाएं भी वक्फ में शामिल हुई हैं। वक्फ की सम्पत्तियों पर निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित हुई है। वक्फ की जमीनो का अब कोई हेरफेर न कर पाएगा। जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि कांग्रेस, सपा जैसे दल अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए मुसलमान समुदाय को भड़का रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकारें पारदर्शी व्यवस्था बना रही हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री आलोक पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, इसरार अहमद, युनुस खान, मुइनुलहक, सुरेश सेन, कल्लू भाई, मुहम्मद मोइन खान, रागिया, रिजवान, राघवेन्द्र सिंह, मुन्ना करवरिया, राजीव त्रिपाठी, हीरो मिश्रा, जगदीश गौतम, मनोज तिवारी, दिव्या त्रिपाठी, विनीता द्विवेदी, राकेश कोल, प्रेमलाल बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






