प्रभारी मंत्री ने बताई आठ साल की उपलब्धियां, विकास पुस्तिका का किया विमोचन

प्रदेश सरकार के सबका साथ, सबका विकास के उत्कर्ष के विगत आठ वर्षों में सेवा, सुरक्षा व सुशासन की दिशा में...

Mar 26, 2025 - 10:32
Mar 26, 2025 - 10:34
 0  11
प्रभारी मंत्री ने बताई आठ साल की उपलब्धियां, विकास पुस्तिका का किया विमोचन

कहा भाजपा शासन में गुंडाराज का हुआ सफाया, विकास की बही बयार 

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र व लाभार्थियों को बांटे गए योजनाओं के प्रमाण पत्र

चित्रकूट। प्रदेश सरकार के सबका साथ, सबका विकास के उत्कर्ष के विगत आठ वर्षों में सेवा, सुरक्षा व सुशासन की दिशा में उपलब्धियों’ के संबंध में आयोजन ऑडिटोरियम हाल में संपन्न हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सूचना विभाग से उपलब्ध कराई गई उत्तर प्रदेश के उपयोगी आठ वर्ष की विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि पीएम व सीएम ने देश प्रदेश में विकास कार्य कराए हैं। दिव्य एवं भव्य महाकुंभ प्रयागराज की प्रस्तुति भी दिखाई गई है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को लेकर देश में प्रधानमंत्री तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री ने जो विकास कार्य धरातल पर किए हैं इसके पहले कोई भी सरकार ने नहीं किया है। विदेशों में अच्छी पहचान बनाई। चंद्रयान-3 पर वैज्ञानिक पहुंच कर भारत के आन बान शान को बढ़ाया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश व प्रदेश में गरीबों, मजदूरों को जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। कौशल विकास पर लोगों का लालन पालन हो रहा है। चित्रकूट भगवान श्री राम की तपोस्थली में जिला प्रशासन के नेतृत्व में लगभग चार करोड़ लोगों ने महाकुंभ के दौरान दर्शन किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कोई भी गुंडा पनप नहीं पा रहा है। अत्याचार करने वाला जेल भेजा जा रहा है। सरकारी जमीनों पर जो कब्जा करता है उसको बुलडोजर से ढहाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने गरीब बेटियों की शादी चार लाख 75 हजार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कराया है। अब सरकार बेटियों की शादी में एक लाख रुपए खर्च करेगी। प्रदेश में 18 अटल आवासीय विद्यालय बनाए जा रहे हैं जिसमें विदेश की तर्ज पर गरीब कन्याओं को शिक्षा दिया जा रहा है। वहां पर सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जिला संयोजक आनंद सिंह पटेल ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश एवं बाद का उत्तर प्रदेश किसी से छिपा नहीं है। इसी चित्रकूट में पहले बाहरी व्यवसायी यहां पर व्यवसाय नहीं कर पा रहे थे। जब से भाजपा सकार बनी है प्रदेश में विकास की उन्नति हुई है। कार्यक्रम में नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण, किसानों को कृषि यंत्र प्रमाण पत्र वितरण, उद्यान विभाग के प्रगतिशील कृषकों को अंग वस्त्र व प्रमाण पत्र वितरण, दिव्यांग पेंशन स्वीकृति पत्र तथा बच्चों को दिव्यांग किट वितरण, मुद्रा योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का चेक वितरण, आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक वितरण, किय गया। साथ ही हडिया बाबा पोस्ट ग्रेजुएट विद्यालय के छात्र, छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण, भगवानदीन सिंह पटेल महाविद्यालय रगौली के छात्र, छात्राओं को टेबलेट वितरण, स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, माटी कला उद्योग के लाभार्थियों को पाप कार्न मशीन आदि टूल किट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अमृतपाल कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजपुर संजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0