मंत्री ने हर संभव मदद का दिया भरोसा, जिपं अध्यक्ष व नपं अध्यक्ष ने बांटी राहत सामग्री
विकासखंड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत भदेदू में लगी आग में 32 घर प्रभावित हुए थे। जिसको संज्ञान में ...

32 अग्नि पीड़ितो के मध्य बांटे गए 29 लाख 93 हजार
भदेदू गांव में अग्निकांड से प्रभावित हुए थे 32 घर
चित्रकूट। विकासखंड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत भदेदू में लगी आग में 32 घर प्रभावित हुए थे। जिसको संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू को निर्देशित किया कि तत्काल घटना स्थल पर जाकर प्रभावितों को सहायता दिलाया जाए।
प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक मऊ मानिकपुर आनंद शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह कोटार्य, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, नगर पंचायत राजापुर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, देव त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत भदेदू जाकर हेमराज पुत्र जागेश्वर, रामसूरत पुत्र बुधन, लक्ष्मी पुत्र बुद्धन राम, रामराज पुत्र जागेश्वर, मनीचंद्र पुत्र रामराज, जेद्दा पुत्र गया प्रसाद, बृजेश पुत्र भरोसा, रामकरण पुत्र हेमराज, मुकरी पत्नी चुना, रामबाबू पुत्र दुर्गा, विश्वास पुत्र मैका, ढुनगू राम पुत्र मैका, संतोष पुत्र भोड़ी, भुडा पुत्र लुल्ला आदि पीड़ितो को पूर्ण क्षतिग्रस्त मकान के लिए गृह अनुदान एक लाख बीस हजार, आशिक क्षतिग्रस्त मकान के लिए चार हजार, अनुग्रह अनुदान गाय के लिए 37 हजार, अहैतुक सहायता के लिए पांच हजार इस प्रकार कल 29 लाख 93 हजार 500 के अनुदान के साथ ही खाद्य सामग्री, कपड़े वितरित किया गया। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने बाल्टी, मग, आलू, नमक, तेल, मसाला, गमछा, बिस्कुट व नगर पंचायत अध्यक्ष राजापुर संजीव मिश्रा ने कपड़ा वितरित किया।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा यह सहायता दिया जा रहा है। पीड़ित परिवार को मनरेगा में भी कार्य दिया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि जो लोग आंग से प्रभावित है उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराए। कहा कि कोई भी पीड़ित परिवार छूटने न पाए। सत्यापन कर अवगत कराए। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि व्यवस्थाओं का देखें कि किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। इस अवसर पर एडीएम उमेश चंद्र निगम, एसडीएम राजापुर हर्षिता देवडा, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुर जयकरन सिंह सहित संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






