पीड़ित परिजनो से मिले मंत्री नंदी, दिया पांच लाख का चेक

दस दिन पूर्व व्यापारी के पुत्र का अपहरण कर हत्या के मामले में मंत्री पहुंचकर पीड़ित परिवार के मुखिया को...

Feb 3, 2026 - 12:49
Feb 3, 2026 - 12:50
 0  6
पीड़ित परिजनो से मिले मंत्री नंदी, दिया पांच लाख का चेक

चित्रकूट। दस दिन पूर्व व्यापारी के पुत्र का अपहरण कर हत्या के मामले में मंत्री पहुंचकर पीड़ित परिवार के मुखिया को पांच लाख रुपए का चेक देकर सुरक्षा का आश्वासन दिया।

गौरतलब हो कि बरगढ़ कस्बे में बीती 22 जनवरी की रात कपड़ा व्यवसायी अशोक केसरवानी के 13 वर्षीय पुत्र आयुष को किराएदार रहे इरफान ने अपने साथ कल्लू के साथ अपहरण कर लिया। इसके बाद आयुष की हत्या कर अपने ही दुकान के शौचालय के समीप गड्ढा खोद दफन कर दिया था। घटना के बाद पुलिस महकम हरकत में आया। इनकाउंटर में एक आरोपी भी मारा गया। घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश रहा। सोमवार को प्रदेश के स्टाम्प मंत्री नंद गोपाल नंदी ने डीएम पुलकित गर्ग के साथ पीड़ित व्यापारी के घर पहुंच सांत्वना दिया। इस दौरान पांच लाख रुपए का चेक प्रदान किया। हर संभव मदद एवं सुरक्षा का भरोसा दिया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसके पूर्व प्रदेश की पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भी पीड़ित परिजनो से मिलकर ढांढ़स बंधाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0