समयदान और अंशदान को लेकर गायत्री परिवार की हुई बैठक

प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्था में समयदान और अंशदान को लेकर गायत्री शक्तिपीठ मे प्रमुख कार्यकर्ताओ की...

Dec 24, 2024 - 10:41
Dec 24, 2024 - 10:42
 0  2
समयदान और अंशदान को लेकर गायत्री परिवार की हुई बैठक

चित्रकूट। प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्था में समयदान और अंशदान को लेकर गायत्री शक्तिपीठ मे प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक सोमवार को हुई। जिसमें 151 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ, ज्योति कलश यात्रा तथा अखंड ज्योति पत्रिका विस्तार पर भी चर्चा हुई।

बैठक में गायत्री शक्तिपीठ के संचालक डॉ रामनारायण त्रिपाठी ने कहा कि युग ऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य ने युग परिवर्तन का उद्घोष 100 साल पहले किया था। अब वह समय आ रहा है। आगामी 2026 अखंड ज्योति तथा वंदनीय माता  की जन्म शताब्दी हैं। अब युग सृजन के शुभारम्भ का समय है। 2050 में नवयुग की सदी दिखने लगेगी। हम सभी लोग तैयारी मे जुट जाएं। इन कार्यक्रमों का यही उद्देश्य है। उपजोन समन्वयक रामशंकर द्विवेदी ने विस्तार से योजना का मार्गदर्शन किया। जिला समन्वयक भवानीदीन यादव ने जिले की समग्र योजना प्रस्तुत की। इस बैठक मे सुधा तिवारी, विजय चंद्र गुप्ता, जितेंद्र सिंह, प्रमोद पटेल, शंकर दयाल त्रिपाठी, जगन्नाथ यादव, कमलेश यादव, दिनेश यादव, बाबूराम यादव, पुष्पा शर्मा, सविता तिवारी, रेखा दीक्षित, कृष्णा गुप्ता, निधि पाण्डेय, सुधीर द्विवेदी, राजकुमार ओझा आदि मुख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0