महिला रत्न सम्मान के आयोजन के संबंध में हुई बैठक
विश्व महिला दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले चित्रकूट महिला रत्न सम्मान के आयोजन के संबंध में आयोजक...
चित्रकूट। विश्व महिला दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले चित्रकूट महिला रत्न सम्मान के आयोजन के संबंध में आयोजक चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब की प्रबंध कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक जिला मुख्यालय में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्र प्रकाश खरे, वरिष्ठ समाजसेवी विनोद केसरवानी प्रिंस, आराधना सिंह, योग प्रशिक्षक राम कुमारी, राखी चौबे आदि उपस्थित रहे। क्लब के संयोजक कमलेश कुमार ने बताया कि आगामी आठ मार्च को विश्व महिला दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं प्रेरणादायी उपलब्धि हासिल करने वाली मातृ शक्तियों को भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन साकेत बिहारी शुक्ला एवं अतिथियों का आभार प्रदर्शन क्लब के मुख्य संरक्षक तुषारकांत शास्त्री ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
