मेगा विधिक सहायता सेवा शिविर को लेकर हुई बैठक
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त एक्शन प्लान के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज शेषमणि शुक्ला...
वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर संवासियों की जानी समस्याएं
चित्रकूट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त एक्शन प्लान के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज शेषमणि शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने वृद्धाश्रम विनायकपुर का औचक निरीक्षण किया।
वृद्धाश्रम में पुरूष संवासियों से मुलाकात कर समस्याओं के बारे में जानकारी ली। संवासी राजबहादुर ने बताया कि उनको मानक के अनुरूप भोजन व अन्य सामग्री संस्था द्वारा उपलब्ध करायी जाती है। वृद्ध संवासी ननकू ने बताया कि श्वांस रोग से पीडित है। उसके द्वारा उचित इलाज कराये जाने की याचना की गयी। इस सम्बन्ध में संस्था प्रबन्धक को निर्देशित किया गया। स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने छह डाक्टर्स को नियुक्त किया। कैम्प में वृद्धाश्रम में आवासित वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां भी वितरित की गयी।
सचिव ने बताया कि जनपद में चलाये जा रहे मेगा विधिक सहायता सेवा शिविर के आयोजन के लिए अपर जिला जज एफटीसी नीरज श्रीवास्तव ने श्रम, सूचना, उद्योग, खाद्य विपणन से संबंधित समिति की बैठक आहूत की। समिति के समस्त सदस्यों को शिविर के सम्बन्ध में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से अधिक से अधिक कैम्प आयोजित करते हुये आमजन को लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
