मानिकपुर विधानसभा की मतदाता सूची प्रकाशित
मऊ तहसील सभागार में 237 विधानसभा मानिकपुर की मतदाता सूची का आलेख मंगलवार को प्रकाशित किया गया...
चित्रकूट। मऊ तहसील सभागार में 237 विधानसभा मानिकपुर की मतदाता सूची का आलेख मंगलवार को प्रकाशित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मानिकपुर के सभी 436 बूथों पर यह प्रकाशन किया गया। यह कार्य विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के तहत जारी है। प्रकाशित आलेख मतदाता सूची के संबंध में दावे और आपत्तियां 6 जनवरी से 6 फरवरी तक प्राप्त की जाएंगी। इन पर 27 फरवरी तक अंतिम सुनवाई के बाद निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रामऋषि रमन, तहसीलदार मऊ रामसुधार, एसडीएम पूजा गुप्ता, अधिवक्ता संघ के सदस्य और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
