लोनिवि मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के कौशल अध्यक्ष, धर्मेन्द्र चुने गए महामंत्री
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद शाखा चित्रकूट का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ...

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद शाखा चित्रकूट का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष पदमनाथ त्रिवेदी व विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव प्रांतीय संरक्षक, हेमंत कुमार गुर्जर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सूर्यकांत सोनी प्रांतीय उपाध्यक्ष, अधिकारी दुर्गा प्रसाद, अरविंद कुमार, अबरार हुसैन की मौजूदगी में चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें जनपद अध्यक्ष कौशल कुमार पटेल को चुना गया। धर्मेंद्र सोनी जिला महामंत्री, रावेंद्र सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, वाहिद अली वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष कुमार उपाध्यक्ष, अनिल कुमार मौर्य कोषाध्यक्ष, रघुवर प्रसाद पटेल संगठन मंत्री, जितेंद्र कुमार संयुक्त मंत्री, विकास कुमार गौतम संप्रेक्षा बनाए गए। सभी निर्विरोध पदाधिकारियों को प्रांतीय अध्यक्ष ने दायित्व के निर्वहन की शपथ दिलाई।
What's Your Reaction?






