गौशाला का किया निरीक्षण, महिलाओं से प्रशिक्षण व वेतन के बारे में ली जानकारी

उत्तर प्रदेश आकांक्षा समिति के अध्यक्ष रश्मि सिंह, सचिव आकांक्षा समिति प्रतिभा सिंह, उपाध्यक्ष आकांक्षा समिति...

May 19, 2025 - 11:01
May 19, 2025 - 11:02
 0  7
गौशाला का किया निरीक्षण, महिलाओं से प्रशिक्षण व वेतन के बारे में ली जानकारी

पुष्टाहार उत्पादन केंद्र टीएच आर का किया निरीक्षण 

तुलसी जन्मस्थली जाकर विधिवत पूजा अर्चन एवं आरती किये

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश आकांक्षा समिति के अध्यक्ष रश्मि सिंह, सचिव आकांक्षा समिति प्रतिभा सिंह, उपाध्यक्ष आकांक्षा समिति प्रीति चौधरी, संयुक्त सचिव आकांक्षा समिति उषा सिंह, सचिव युवा शाखा आकांक्षा समिति साध्वी सिंह, संभागीय प्रमुख आकांक्षा समिति पूजा सिंह, अध्यक्ष आकांक्षा समिति चित्रकूट डॉ तनुषा टीआर, उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू की उपस्थिति में रविवार को विकासखंड कर्वी के ग्राम पंचायत कसहाई में बृहद गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्मी कंपोस्ट के बारे में जानकारी एवं श्रमिक कंपोस्ट में कार्य करने वाली महिलाओं से प्रशिक्षण व वेतन के बारे में भी जानकारी लिए। इस अवसर पर माननीय अध्यक्षा द्वारा गौव वंश का विधिवत पूजा अर्जन के पश्चात उन्होंने गुड भी खिलाएं। उन्होंने ग्राम प्रधान, खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि पशुओं भूसा के साथ-साथ हरे चारे भी दिए जाएं, पानी व छांव की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। अवसर पर डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एशके पांडेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

इसके बाद ग्राम पंचायत खोह के अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के अंतर्गत निर्मित पुष्टाहार  उत्पादन केंद्र टीएच आर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रदेश आकांक्षा समिति के अध्यक्ष ने पुष्टाहार उत्पादन के संबंध में जानकारी लिए एवं कहां की पुष्टाहार का उत्पादन अधिक से अधिक बढ़ाएं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी जोड़ें जिससे कि रोजगार में वृद्धि हो सके, यह भी कहा कि अन्य विभागों को भी इसमें जोड़ उन्होंने निर्देशित किया कि पुष्टाहार समय से वितरित करें।

तत्पश्चात उन्होंने तुलसीदास की जन्मस्थली पर जाकर विधिवत पूजा अर्चन एवं आरती किये। अध्यक्ष ने तुलसीदास जी द्वारा हस्तलिखित पुस्तक को भी देखा। उद्योग व्यापार मंडल द्वारा रामनवमी दुपट्टा, रामचरितमानस व तुलसीदास की प्रतिमा देकर माननीय सदस्य को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुर जय करण सिंह, उप जिलाधिकारी राजापुर रीसी रमन, अपर उप जिलाधिकारी राकेश कुमार पाठक, तहसीलदार कर्वी चंद्रकांत तिवारी, तहसीलदार राजापुर भारत सिंह, उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष शिवपूजन गुप्ता, सुभाष चंद्र शुक्ला व सदस्य सहित अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0