सीएचसी का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

आयुक्त अजीत कुमार ने तहसील दिवस में जन समस्याएं सुनी। संबंधित अधिकारियों को फरियादों के त्वरित एवं...

Jun 10, 2025 - 11:14
Jun 10, 2025 - 11:14
 0  2
सीएचसी का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

चित्रकूट। आयुक्त अजीत कुमार ने तहसील दिवस में जन समस्याएं सुनी। संबंधित अधिकारियों को फरियादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊ का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा केन्द्र की साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता संतोषजनक पाई गई। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार किया जाए। बच्चों के हेपेटाईटिस बी का टीका लगाए। महिलाओं को आश्यतानुसार कैल्सियम की दवाओं का वितरण करें। मरीजो एवं तीमारदारों से मृदु व्यवहार किया जाए। दिव्यांगजनों के लिए रैम्प व ट्राइसाइकिल की समुचित व्यवस्था हो। सामुदायिक केन्द्र में भारत सरकार द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के अनुरूप समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0