डेंगू से बचाव की दी गई जानकारी, दिलाई शपथ

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शुक्रवार को लोगों को डेंगू रोग से बचाव के लिए जागरूक कर शपथ ग्रहण कराया गया। प्रभारी...

May 17, 2025 - 12:28
May 17, 2025 - 12:29
 0  1
डेंगू से बचाव की दी गई जानकारी, दिलाई शपथ

चित्रकूट। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शुक्रवार को लोगों को डेंगू रोग से बचाव के लिए जागरूक कर शपथ ग्रहण कराया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि डेंगू दिवस का उद्देश्य इस रोग से बचाव के लिए जनमानस में जागरूकता बढ़ाना है। जनपद में डेंगू की जांच व रोकथाम के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गंगाराम रतमेले ने जानकारी दी कि डेंगू एक जानलेवा रोग है जो मादा मच्छर एडीज के काटने से होता है। यह मच्छर दिन में काटता है। तेज बुखार, जोडो में दर्द, शरीर में चकत्ते पडना, सिर दर्द, उल्टी आना आदि डेंगू के प्रमुख लक्षण है। जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब सिंह ने बताया कि जनपद में गत वर्ष 2024 में कुल 11 डेंगू धनात्मक रोगी पाए गए थे। वर्ष 2025 में अब तक कोई भी डेंगू धनात्मक रोगी नहीं पाया गया है। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी के निर्देशन में मलेरिया विभाग टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन व प्रचार प्रसार किया गया। हर रविवार मच्छर पर वार के तहत लोगों को प्रत्येक रविवार अपने घरों के कूलरों का पानी साफ करने व अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही नालियों व जलभराव वाले स्थानो में एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0