मेडिकल कॉलेज सहित अन्य मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा अनशन
जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, मेडिकल कालेज की मांग को लेकर व्यापारी नेता की अगुवाई में युवाओं ने मुख्यालय में अनशन पर बैठे...
अनशनकारी की बिगड़ी हालत, इलाज के बाद फिर अनशन पर बैठा युवा
समर्थन में पहुंचे सदर विधायक, मानमनौव्वल में जुटा रहा प्रशासन
चित्रकूट। जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, मेडिकल कालेज की मांग को लेकर व्यापारी नेता की अगुवाई में युवाओं ने मुख्यालय में अनशन पर बैठे एक युवक की हालत बिगड़ने पर आनन फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासनिक अमला अनशन समाप्त कराने के लिए प्रयास करता रहा, लेकिन युवा नहीं माने। अनशन को समर्थन देने के लिए सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान, सपा नेता मान सिंह पटेल, अनुज यादव पहुंचकर हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मांगें पूरी कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जाएगा।
गौरतलब हो कि रविवार को सवेरे बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था व मेडिकल कालेज की मांग को लेकर व्यापारी नेता विनोद केसरवानी की अगुवाई में एक दर्जन युवा मुख्यालय के शहीद पार्क पर अनशन पर बैठ गए। जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सोमवार को दूसरे दिन अनशनकारी भूपेन्द्र पटेल की हालत बिगड़ने की सूचना पर पुलिस व डाक्टर पहुंचे, लेकिन अनशनकारी जिला अस्पताल नहीं भेज रहे थे। कहना था कि अस्पताल रेफर सेंटर है। मानमनौव्वल के बाद युवक को अस्पताल भेजा। शेष युवाओं का मेडिकल परीक्षण किया। अनशन समाप्त करने के लिए सदर तहसीलदार चन्द्रकांत तिवारी, शहर कोतवाल श्याम प्रताप पटेल आदि प्रशासनिक अमला मनाने में जुटे रहे, लेकिन युवा मांगों को लेकर डटे रहे। इलाज के बाद अनशनकारी युवा फिर अनशन पर बैठ गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
