इतिहास खोज के लिए हेमन्त कुमार सम्मानित

जिला मुख्यालय से सटे संचाई कॉलोनी कपसेठी में राम मंदिर निर्माण सम्बन्धी पुस्तक के निःशुल्क लिंक वितरण का...

इतिहास खोज के लिए हेमन्त कुमार सम्मानित

जिले के क्रांतिकारी विश्वनाथ वैशंपायन के चित्र का हुआ लोकार्पण

श्रीराम जम भूमि मंदिर परिचय एवं ई लिंक की दी जानकारी

चित्रकूट। जिला मुख्यालय से सटे संचाई कॉलोनी कपसेठी में राम मंदिर निर्माण सम्बन्धी पुस्तक के निःशुल्क लिंक वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि इतिहास खोजकर्ता हेमन्त कुमार ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद के अत्यंत निकट रहे प्रथम पंक्ति के क्रांतिकारी विश्वनाथ वैशम्पायन कर्वी मूल के थे। इस दौरान उन्होंने अपने शोध पत्र के माध्यम से वैशम्पायन का जीवन परिचय पढ़ा और इनके चित्र का अनावरण कराया। इसके बाद इन्होंने चित्रों के झरोखे से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण नामक अपनी पुस्तक का परिचय कराकर इंटरनेट पर इसे निःशुल्क पढ़ने के लिए ई-लिंक का वितरण किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतथि पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल मौजूद रहे। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मुख्य ने अध्यक्षता की। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, केशव शिवहरे, पंकज अग्रवाल, गुरु प्रसाद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की खोज और कार्य समाज में चेतना पैदा करते हैँ। इतिहास पर महत्वपूर्ण खोज के लिए इंजीनियर हेमन्त कुमार को निवर्तमान अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानी शोध सम्मान प्रदान किया। इसके अलावा गीत श्रीवास्तव, विनय कुमार, केशव शिवहरे, कमलेश कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव तथा ब्रजेन्द्र संखवार पुखराया को सामाजिक कार्यों के लिए अंगवस्त्र एवं अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इं हेमंत कुमार ने विश्वनाथ वैशम्पायन की प्रतिमा और विवरण वाला शिलापट्ट कर्वी में स्थापित करने का प्रस्ताव रखा और इस कार्य के लिए 21 सौ रुपए योगदान की घोषणा की। कार्यक्रम में जय प्रकाश, राजेश कुमार, चंद्रशेखर, अनूप चतुर्वेदी, राजा पटेल, डॉ रमाकांत कुलदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन गीत श्रीवास्तव एवं गुरू प्रसाद ने किया। यह कार्यक्रम चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब, सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ कर्वी व क्षेत्रीय इतिहास संकलन एवं लेखन अभियान फीना बिजनौर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0