आमने सामने बाइकों की भिड़ंत, मासूम समेत तीन की मौत

बाइकों की आमने सामने भिड़ंत होने पर मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया...

Mar 2, 2026 - 10:29
Mar 2, 2026 - 10:29
 0  5
आमने सामने बाइकों की भिड़ंत, मासूम समेत तीन की मौत

चित्रकूट। बाइकों की आमने सामने भिड़ंत होने पर मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

ये दर्दनाक हादसा मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऐलहा बढ़ैया गांव के पास रविवार को दोपहर 12 बजे हुआ। बताया गया कि रींवा जिले के डभौरा के धनीलाल (35) पुत्र ढोलक अपनी भाभी रूपा व एक वर्षीय प्रियांश के साथ मानिकपुर रिश्तेदारी से निमंत्रण कर बाइक से वापस घर जा रहे थे। ऐलहा के शिवमूरत (35) पुत्र सखोरम बाइक से मजदूरी करने के लिए मानिकपुर आ रहा था। अचानक दोनो की बाइक आमने सामने टकरा गई। जिससे धनीलाल व मासूम प्रियांश सहित शिवमूरत घायल हो गए। घटना की जानकारी पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी घायलो को जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने तीनो को मृत घोषित कर दिया। घटना से दोनो परिवार के परिजनो में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक धनीलाल के एक पुत्र, दो पुत्री, पत्नी लक्ष्मी देवी है। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। प्रियांश दो भाईयों में छोटा था। पिता संतू मजदूरी करता है। मां रूपा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक शिवमूरत के चार पुत्री व पत्नी गीता है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0