गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास पर रहे फोकस : डीएम

केंद्रीय विद्यालय में डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई...

Feb 7, 2026 - 11:11
Feb 7, 2026 - 11:11
 0  1
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास पर रहे फोकस : डीएम

केन्द्रीय विद्यालय प्रबंध समिति की हुई बैठक

चित्रकूट। केंद्रीय विद्यालय में डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक से पूर्व विद्यालय के स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों ने डीएम का स्वागत किया। तत्पश्चात प्राचार्य स्नेहलता ने विगत बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा प्रस्तुत की गई तथा आगामी योजनाओं से संबंधित कार्य सूची सदन के समक्ष रखी। डीएम ने विद्यालय के वर्तमान शैक्षणिक सत्र के परीक्षा परिणामों एवं पठन पाठन की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष बल देते हुए शिक्षण को अधिक प्रभावी एवं छात्र केंद्रित बनाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में डीएम ने विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, प्रयोगशाला तथा पुस्तकालय के समुचित रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कक्षा नौ की छात्रा मानसी सिंह की उत्कृष्ट चित्रकला से प्रभावित होकर डीएम ने शाल प्रदान कर सम्मानित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवी प्रसाद पाल, उपजिलाधिकारी सौरभ कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर, अभिभावक सदस्य पुष्पा देवी, शिक्षक प्रतिनिधि अवधेश पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0