फाल्गुनी अमावस्या पर पांच लाख श्रद्वालुओं ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी
फाल्गुनी माह की अमावस्या पर करीब पांच लाख श्ऱद्वालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया...
कामदनाथ भगवान की जय जयकार करते हुए लगाई परिक्रमा
चित्रकूट। फाल्गुनी माह की अमावस्या पर करीब पांच लाख श्ऱद्वालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्वालुओं की टोली कामदनाथ भगवान की जय जयकार करते हुए परिक्रमा लगाई।
भगवान राम की तपोभूमि में मंगलवार की सुबह से श्रद्वालुओं की टोली रामघाट पहंुचने लगी। कुछ ही देर में रामघाट से लेकर भरत घाट व राघव घाट भक्तों से भर गया। मंदाकिनी में डुबकी लगाने के बाद भक्तों ने पूजन व दान किया। भगवान मत्तगजेंद्रनाथ स्वामी का जलाभिषेक कर भगवान कामदनाथ की परिक्रमा करने की आस्था दिखी। धार्मिक क्षेत्र में बस व टेंपो से भक्तों का आवागमन जारी रहा। डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरूण कुमार सिंह लगातार मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी करते रहे। अपर एसपी सत्यपाल सिंह, कोतवाल श्यामप्रताप पटेल, भरतकूप थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह, सीतापुर चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था बनाते रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
