विनायकपुर वृद्धा आश्रम के वृद्धजनो की बांटी जरूरी सामग्री
सेवा भारती एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यालय स्थित विनायकपुर वृद्धा आश्रम में सात पात्र राजबहादुर...

चित्रकूट। सेवा भारती एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यालय स्थित विनायकपुर वृद्धा आश्रम में सात पात्र राजबहादुर, रामपाल यादव, राजमनिया, कमला देवी, विजय बहादुर, राजरानी वृद्धजनों को कान की मशीन एवं अन्य सभी जरूरतमंद वृद्धजनो को गले, घुटने, कमर की बेल्ट एवं स्टिक वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया ने बुजुर्गों से हालचाल जाना। वृद्धजनों को जरूरत की सभी चीजों की लिस्ट बनाकर अतिशीघ्र उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। जिला दिव्यांग अधिकारी प्रियंका यादव ने कहा कि समस्या को खुलकर बताए। भरपूर प्रयास करके सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। राज किशोर शिवहरे जिला महामंत्री सेवा भारती पैरालीगल वालंटियर ने कहा कि समय-समय पर आकर जो भी जरूरतें हैं उनको पूरा करने के लिए भरसक प्रयास करते हैं। इसी क्रम में विशेषज्ञों ने श्रवण एवं वाणी विशेषज्ञ विनीत पांडे द्वारा सभी को कान की मशीन लगाकर मशीन और सुरक्षा के विषय में अवगत कराया। पुनर्वास विशेषज्ञ रूपेश भगत, डीपी अर्रनव उत्तम वृद्धजन एवं स्टाफ मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






