तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों जनपदवासी : एडीएम

अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई...

Aug 12, 2025 - 14:15
Aug 12, 2025 - 14:16
 0  2
तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों जनपदवासी : एडीएम

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में हुई बैठक

चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। 

एडीएम ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा आंदोलन का एक प्रमुख हिस्सा है। इसे सभी विभाग सुनिश्चित कराएं। राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना लाते हुए राष्ट्रीय ध्वज का जश्न मनाएं और उसका सम्मान करने के लिए सभी आयु वर्ग के नागरिक यात्रा में शामिल हों। उन्होंने बताया कि प्रार्थना सभा, सात बजे प्रभात फेरी, आठ बजे समस्त कार्यालयों, विद्यालयों में ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण, 11‘30 बजे से चिकित्सालयों, बृद्धा आश्रम, दृष्टिहीन विद्यालय में फल वितरण, 1.30 बजे से रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम होंगें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिया कि रामघाट पर तिरंगे लाइट एवं लेजर शो से सुशोभित करें। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि प्रभातफेरी, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता व अन्य जो कार्यक्रम निर्धारित है उसे सुनिश्चित कराए। 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका कार्यक्रम स्थल को चिन्हित कर संपन्न कराए। उन्होंने कहा कि रामघाट से लेकर धनुष चौराहा, पटेल तिराहा तक तिरंगे लाइट व कपड़ों से  पोलो को सजवाएं। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्ण मलिन बस्तियों व सभी निकाय वाले स्थलों को साफ सफाई व चूना का छिड़काव भी  कराना सुनिश्चित कराए। उन्होंने नगर पंचायत मानिकपुर, राजापुर, मऊ ईओ को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता सेनानी चौराहे, सामुदायिक केंद्र को सजावट एवं साफ सफाई भी कराऐं। स्वच्छता समिति के साथ वृक्षारोपण भी करना सुनिश्चित करें। कहा कि जो समिति सफाई अभियान में अच्छा प्रदर्शन करें उसे पुरस्कृत भी किया जाए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि प्रभातफेरी जिस स्थल से निकले उसके रूट वाहन को चिन्हित कर उप जिलाधिकारी कर्वी व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य द्वारा स्कूलों में पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता एवं देशभक्ति गीत का आयोजन भी कराए। उन्होंने सभी विभागध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने कार्यालय पर तिरंगा फहराएं एवं सरकार की योजनाओं पर भी चर्चा करें। उन्होंने नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत को निर्देशित किया कि 6 से 12 बजे तक चिन्हित वार्डों में सफाई अभियान का कार्य कराए। अपर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में मरीज को फल वितरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी वृद्धा आश्रम में फल वितरण कराए। उन्होंने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया की मैराथन दौड़ के लिए रूट व प्रारंभ एवं समापन स्थल को चिन्हित करें।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा का आयोजन किया जाएगा। शासन द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित है उसे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार कराएं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जो लक्ष्य दिया गया है उसका अनुपालन  सुनिश्चित करें। सरकारी भवन, कार्यालय, स्मारक व ऐतिहासिक स्थलों पर 14 व 15 अगस्त को दो दिन लाइट से सुसज्जित कराएं। 15 अगस्त को वृहद वृक्षारोपण चिन्हित स्थलों पर किया जाए। बैठक में उप जिलाधिकारी मऊ सौरभ यादव, राजापुर एसडीएम आरआर रमन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एसके पांडेय, जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, डीसी मनरेगा डीएन पांडेय, उपायुक्त श्रम रोजगार ओपी मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ वैभव त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर, प्रधानाचार्य चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी डॉ रणवीर सिंह चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0