मेला क्षेत्र का डीआईजी, डीएम, एसपी ने लिया जायजा

पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण...

Feb 14, 2025 - 09:43
Feb 14, 2025 - 09:45
 0  1
मेला क्षेत्र का डीआईजी, डीएम, एसपी ने लिया जायजा

आस्थावानों को बांटा प्रसाद

चित्रकूट। पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मांध पूर्णिमा व महाकुंभ मेला प्रयागराज को देखते हुए रामघाट, परिक्रमा मार्ग, बेड़ी पुलिया का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि सतर्क होकर ड्यूटी करें। किसी प्रकार की श्रद्धालुओं को असुविधा न होने पाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि मेले में साफ सफाई एवं सीसीटीवी कैमरा संचालित रहनी चाहिए। तत्पश्चात ग्रिपा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं नगर पालिका परिषद कर्वी के संयुक्त तत्वावधान में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों का शब ए बारात त्योहार’ है। कब्रिस्तानों व आसपास साफ सफाई एवं सूकर पालकों से भी बात करें कि जानवर को न छोड़े। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी कहा कि कब्रिस्तानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था रहे। किसी प्रकार की समस्या न होने पाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0