सीएम को बताई सहकारिता की प्रगति, सराहे गए डीसीबी अध्यक्ष

डीसीबी चेयरमैन ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से भेंटकर सहकारिता विभाग एवं बैंक की प्रगति से अवगत...

Jul 9, 2025 - 11:17
Jul 9, 2025 - 11:18
 0  5
सीएम को बताई सहकारिता की प्रगति, सराहे गए डीसीबी अध्यक्ष

चित्रकूट। डीसीबी चेयरमैन ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से भेंटकर सहकारिता विभाग एवं बैंक की प्रगति से अवगत कराया। बेहतर उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने के लिए सुझाव दिया।

सोमवार को डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से भेटकर बताया कि बैंक के खजाने में लगातार वृद्धि हो रही है। वसूली में भी तेजी आई है। जून 2023 में उन्हे चुना गया था। उस समय 28 में 17 शाखाएं लाभ पर थी। इसके बाद 2024 में 20 प 2025 में 22 शाखाएं लाभ पर हैं। इसी प्रकार शकल लाभ 28852 के सापेक्ष 2024 में 30372 लाख रुपए व 580.64 लाख बैंक द्वारा अर्जित किया गया। 31 मार्च 2023 में बैंक में निक्षेप 46964.60 लाख रुपए था। 2024 में 48935.70 व 2025 में 51614.79 लाख रुपए हो गया। अब वृद्धि करते हुए 84405.25 लाख रुपए कर दिया गया है। 70 प्रतिशत वसूली हुई है। बताया कि पैक्स ने भी अपने बैंक का शत प्रतिशत भाग अदा किया है। इस उपलब्धि पर सीएम ने सराहना करते हुए सहकारिता को और मजबूत करने का सुझाव दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0