स्टेडियम में साइकिल रेस, सदभावना मैच का हुआ आयोजन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से देवांगना घाटी तक साइकिल रेस का आयोजन हुआ। रेस में 75 पुरुष व 30 महिलाओं ने...

Jan 28, 2025 - 12:23
Jan 28, 2025 - 12:24
 0  5
स्टेडियम में साइकिल रेस, सदभावना मैच का हुआ आयोजन

चित्रकूट। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से देवांगना घाटी तक साइकिल रेस का आयोजन हुआ। रेस में 75 पुरुष व 30 महिलाओं ने भागीदारी की। युवा कल्याण अधिकारी शैलेश उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया। जिसमें छह पुरुष व छह महिलाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव व क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी विजय कुमार ने पुरस्कृत किया। स्टेडियम में बालीबाल मैच स्टेडियम एकादश व तेजीपुर के बीच खेला गया। अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएल यादव ने विजेता तेजीपुर टीम को पुरस्कृत किया। इसके बाद स्टेडियम ए व डाक्टर इलेवन के बीच सदभावन क्रिकेट मैच हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0