श्रद्धालुओं की फिर बढ़ी भीड़, कई बार लगा जाम

राष्ट्रीय राजमार्ग समेत शहर में कई बार जाम की स्थिति बनने के चलते जिला प्रशासन ने राजापुर व बरगढ़ की सीमा....

Feb 10, 2025 - 11:03
Feb 10, 2025 - 11:09
 0  2
श्रद्धालुओं की फिर बढ़ी भीड़, कई बार लगा जाम

मेला क्षेत्र में वाहन प्रतिबंध होने से पैदल चलने को मजबूर हुए यात्री

चित्रकूट। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत शहर में कई बार जाम की स्थिति बनने के चलते जिला प्रशासन ने राजापुर व बरगढ़ की सीमा पर दो घंटे से अधिक समय तक वाहनों का आवागमन रोका। यहां तक कि ट्रेनों को भी रोका गया।

महाकुंभ के दौरान 14 फरवरी को पूर्णिमा पर्व के नजदीक होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिसमें प्रयागराज महाकुुंभ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। वही कई श्रद्धालु प्रयागराज जाने से पहले धर्मनगरी चित्रकूट में रूके हुए हैं। रामघाट, कामदनाथ प्रमुख द्वार, अनुसुइया आश्रम, गुप्त गोदावरी में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। तीर्थ स्थानों में अधिक भीड़ एकत्र नहीं हो इसके लिए कई स्थानों पर बैरिकेटिंग लगाई गई है। रोक कर श्रद्धालुओं को जाने दिया जा रहा है। इसका नतीजा यह है कि छह से आठ किमी श्रद्धालुओं को पैदल चलना पड़ता है। मेला क्षेत्र में चार पहिया वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0