ग्राम खैरी में संविधान महोत्सव व पीडीए सम्मेलन का आयोजन
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कैलाश बौद्ध के संयोजन में ग्राम खैरी सकरौली में पीडीए बनाओ अभियान के तहत संविधान महोत्सव...
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कैलाश बौद्ध के संयोजन में ग्राम खैरी सकरौली में पीडीए बनाओ अभियान के तहत संविधान महोत्सव व पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। संविधान महोत्सव की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने की। बतौर मुख्य अतिथि बांदा चित्रकूट की सांसद कृष्णा देवी पटेल मौजूद रही। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिद्धार्थ पांडेय ने किया। सर्वप्रथम पार्टी नेताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि इतनी कडाके की ठंड में समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष द्वारा पीडीए समाज को जोडा जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में गांव-गांव पर पीडीए समाज को जोडकर संविधान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यही जागरूकता जब पीडीए समाज में आएगी तभी इस देश में सत्ता परिवर्तन होगा और संविधान सुरक्षित होगा। कहा कि जिले में विकास के कोई कार्य नहीं हो रहे हैं। सांसद कृष्णा देवी पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को पीडीए पंचायत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जनता के हितों को लेकर संसद में आवाज उठाते हैं। पीडीए समाज जागरूक हो रहा है। कार्यक्रम में पूर्व कोऑपरेटिव अध्यक्ष लवलेश यादव, सीताराम कश्यप, प्रवक्ता अश्वनी यादव, युवा नेता सूरज सिंह पटेल, दीपक सिंह पटेल, अमर सिंह पटेल, विश्वजीत सुमन, उमाकांत यादव, अजय कोटार्य, रोहित, अशोक यादव, विनोद पाल, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
