युवक को फांसी से बचाने वाले आरक्षी सम्मानित
मानिकपुर कस्बे के ओजस्वी गेस्ट हाउस में उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एक युवक...

चित्रकूट। मानिकपुर कस्बे के ओजस्वी गेस्ट हाउस में उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एक युवक को फंदे में लटकने से पहले बचा लेने पर मानिकपुर थाना पुलिस के दो जवानों सहित थानाध्यक्ष को सम्मानित किया गया। मानिकपुर कस्बे के एक मोहल्ले में घर के अंदर दरवाजा बंद कर एक युवक फंदा लगा रहा था। इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो दो जवान भाष्कर शुक्ला व अमित द्विवेदी कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर युवक को बचा लिया। दो पुलिस कर्मियों के साहस पर उद्योग व्यापार मंडल उन्हें व थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर अपर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील द्विवेदी, मानिकपुर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रहरि रामबाबू साहू, अनुराग साहू, पंकज पांडेय
What's Your Reaction?






