30 अप्रैल तक पूरा करें जल जीवन मिशन के कार्य : डीएम
डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें पाठ क्षेत्र पर विशेष समीक्षा करते हुए समस्त कार्यों को...
राष्ट्रीय स्तर सम्मानित प्रधानो को डीएम ने दिया मोमेंटो
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें पाठ क्षेत्र पर विशेष समीक्षा करते हुए समस्त कार्यों को पूर्ण करने के लिए 30 अप्रैल तक निर्देश दिए। रैपूरा ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत 68 ग्राम के सापेक्ष 61 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति हो रही है। चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत 286 ग्रामों के सापेक्ष 164 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति हो रही है। जिसकी समस्त कार्यों को पूर्ण करने के लिए 30 जून तक निर्देश दिए गए। सिलौटा मुस्तकिल ग्राम समूह पेयजल योजना के 59 ग्रामों के सापेक्ष 59 ग्रामों में जलापूर्ति हो रही है। शेष बचे हुए कार्यों को एक सप्ताह में पूर्ण कराकर प्रत्येक ग्राम को हर घर जल प्रमाणीकरण करने के निर्देश दिए। जनपद के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त की गई रोडो को यथाशीघ्र पुनर्स्थापित करने के साथ ही समस्त फर्मो के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि तत्काल पर्याप्त लगाकर योजनान्तर्गत अवशेष कार्यो को समयान्तर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इस मौके पर मऊ ग्राम समूह पेयजल योजना में ग्राम पंचायत मनकुंवार की ग्राम प्रधान रचना देवी तथा छिवलहा के ग्राम प्रधान देवस्वरूप को उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित के उपरांत डीएम ने मोमेंटो देकर उत्साहवर्धन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
