समस्या निस्तारण से संतुष्ट रहे फरियादी : डीएम

डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने संतुष्टि समाधान दिवस का आयोजन कर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने संबंधित...

May 9, 2025 - 11:13
May 9, 2025 - 11:14
 0  4
समस्या निस्तारण से संतुष्ट रहे फरियादी : डीएम

चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने संतुष्टि समाधान दिवस का आयोजन कर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश’दिए हैं।

डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में संतुष्टि समाधान दिवस के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता किया। शासन की मंशा अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। जन सुनवाई के दौरान जो समस्याएं आ रही है उसका  गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित करें। यह भी कहा कि लाभार्थी को निस्तारण से संतुष्टि भी मिलनी चाहिए। इस दौरान एडीएम न्यायिक राजेश प्रसाद, अपर एसडीएम राकेश कुमार पाठक, अजय यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0