देर रात जूस पिलाकर खत्म कराया कफन सत्याग्रह
जिले में मेडीकल कॉलेज व स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा बढाने की मांग को लेकर चल रहा कफन सत्याग्रह देर रात तक चला...
तनातनी के माहौल मेें डटे रहे अनशनकारी, चलता रहा मान मनौव्वल
चित्रकूट। जिले में मेडीकल कॉलेज व स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा बढाने की मांग को लेकर चल रहा कफन सत्याग्रह देर रात तक चला। रिमझिम बारिश व कोहरे के बीच पुलिस व अनशनकारियों के बीच कई बार तनातनी का माहौल बना। देर रात लगभग 12 बजे भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अनशनकारियों को मनाकर जूस पिलाया। इसके बाद उनकी मांग का पत्र उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कहकर अनशन खत्म कराया।
मुख्यालय के शहीद पार्क में रविवार से चल रहे कफन सत्याग्रह मंे कई युवक आमरण अनशन पर बैठे थे। इनको सपा कांग्रेस, बसपा, आप दल का समर्थन मिला। मंगलवार की रात को कई अनशनकारियों की हालत बिगडी तो मौके पर सीओ सिटी अरविंद वर्मा, तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी व कोतवाल श्याम प्रताप पटेल भारी पुलिस बल के साथ अनशन स्थल पहुंचे। बलपूर्वक अनशनकारियों को हटाने का प्रयास किया तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। अनशन स्थल पर मौजूद विनोद प्रिंस केसरवानी ने कहा कि जितने मुकदमे लगाने हों लगा दो, लेकिन दबाव मत डालो। मेडीकल सुविधा की मांग पूरे जिले की है। इस आवाज को दबाने का प्रयास न किया जाए। हालत यह हुई कि सीओ व प्रदर्शनकारियों के बीच बेहद तेज आवाज में बातें हुईं।
इसके बाद पुलिस वहां से चली गई। देर रात 11 बजे फिर भारी पुलिस बल पहुंचा और अनशनकारियों को जबरन वहां से हटाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत का दौर चला इसके बाद अनशनकारियों को जूस पिलाकर सत्याग्रह खत्म कराया गया।उनका ज्ञापन लेकर उच्चाधिकारियों को सौंपने का आश्वासन दिया गया। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
