“नशा नहीं, शिक्षा चुनें” — प्रभाकर सिंह ने बच्चों को दिलाया नशा मुक्त जीवन का संकल्प

विकास पथ सेवा संस्थान, चित्रकूट के तत्वावधान में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, कछार पुरवा में नशा मुक्ति एवं तंबाकू नियंत्रण विषय...

Feb 25, 2026 - 11:03
Feb 25, 2026 - 11:03
 0  3
“नशा नहीं, शिक्षा चुनें” — प्रभाकर सिंह ने बच्चों को दिलाया नशा मुक्त जीवन का संकल्प

विकास पथ सेवा संस्थान का पीएम श्री विद्यालय कछार पुरवा में जागरूकता अभियान, डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से सामग्री वितरण

चित्रकूट (कर्वी)। विकास पथ सेवा संस्थान, चित्रकूट के तत्वावधान में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, कछार पुरवा में नशा मुक्ति एवं तंबाकू नियंत्रण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षिका सुशीला पांडेय ने की। 

संस्थान अध्यक्ष डॉ प्रभाकर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि तंबाकू सेवन विश्व में रोकी जा सकने वाली मौतों का प्रमुख कारण है। भारत में प्रतिवर्ष लाखों लोग तंबाकू जनित बीमारियों से असमय मृत्यु का शिकार होते हैं। उन्होंने चित्रकूट एवं बुंदेलखंड क्षेत्र का संदर्भ देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण किशोर अवस्था में ही नशे की लत लग जाती है, जिससे कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। उन्होंने छात्रों को नशा मुक्त जीवन का संकल्प दिलाते हुए कहा कि “आज का संकल्प ही कल का सुरक्षित भविष्य है।”

समाज सेवी शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि नशा व्यक्ति की आर्थिक, मानसिक और सामाजिक स्थिति को कमजोर करता है और पूरा परिवार प्रभावित होता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू निषेध संबंधी पर्चों के माध्यम से जानकारी दी गई तथा सामूहिक शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यासागर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के लवलेश सिंह, जगपालक यादव, शिक्षिका रंजना चंदेल,दीपा देवी, गीतांजलि, प्रियंका द्विवेदी, सुनीता देवी सहित सैकड़ो बच्चे अभिभावक उपस्थित रहे।

अंत में डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से विद्यार्थियों के बीच फ्रूट जूस, फेस क्रीम, ग्लूकॉन-सी एवं मंजन आदि का वितरण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0