फार्मर रजिस्ट्री प्रचार वाहन को सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी
शासन स्तर से दिये गये निर्देशों के क्रम में फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को मुख्य विकास अधिकारी...
चित्रकूट। शासन स्तर से दिये गये निर्देशों के क्रम में फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल द्वारा प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रचार वाहन प्रत्येक विकासखण्ड के लिए एक-एक कुल पांच प्रचार वाहन लगाये गये हैं जो कि विकासखण्ड के सभी ग्रामों के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने एवं इनके लाभ के बारे में किसानों को जागरूक किया जायेगा जो किसान अभी अपनी फार्मर रजिस्ट्री नही बनवाये हैं वे जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें। फार्मर रजिस्ट्री नही बनवाये जाने पर पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त रूक सकती है। इसके अतिरिक्त भविष्य में उर्वरक, बीज एवं कृषि यंत्र आदि उन्हीं किसानों को दिया जायेगा। जिनके फार्मर रजिस्ट्री बनी होगी। फार्मर रजिस्ट्री नही बनवाये जाने पर सरकार द्वारा दी जा रही अन्य योजनाओं के लाभ से किसान वंचित हो सकता है। किसान रजिस्ट्री बनवाने के लिए किसान अपना आधार कार्ड, आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नम्बर एवं अपने खेत की खतौनी लेकर किसी भी जनसेवा केन्द्र, कृषि विभाग के न्याय पंचायत कर्मचारी, पंचायत सहायक और राजस्व लेखपाल के माध्यम से बनवा सकते है। जनपद में कुल 168914 किसानों के सापेक्ष अभी तक मात्र 110481 किसानों ने ही अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाई है। प्रचार वाहन 19 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक गांव-गांव प्रचार में जायेगा। इसके अतिरिक्त ग्रामों में कैम्प का आयोजन भी किया जा रहा है। किसान अपने गांव के कैम्प में जाकर फार्मर रजिस्ट्री बनवा सकते हैं। इस मौके पर उप कृषि निदेशक राज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी पीडी विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
