सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

जिले में सीबीएसई की परीक्षाएं मंगलवार को शुरू हुई। पहले दिन हाईस्कूल व इंटर के 13 सौ से अधिक पंजीकृत छात्र हैं...

Feb 18, 2026 - 09:51
Feb 18, 2026 - 09:52
 0  3
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

चित्रकूट। जिले में सीबीएसई की परीक्षाएं मंगलवार को शुरू हुई। पहले दिन हाईस्कूल व इंटर के 13 सौ से अधिक पंजीकृत छात्र हैं। हाईस्कूल के 611 पंजीकृत छात्रों में 606 परीक्षा में बैठे। पांच छात्र गैरहाजिर रहे।

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों ने सुबह से जिले के परीक्षा केन्द्रों में भ्रमण किया। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि जिले में केन्द्रीय विद्यालय, एपीएस, जवाहर नवोदय और सुषमा स्वरूप विद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। हाईस्कूल के प्रथम पाली में गणित प्रश्न पत्र की परीक्षा के लिए छात्र केन्द्रों में समय से पहुंचे। गेट पर तलाशी के बाद छात्रों को कक्ष में जाने दिया गया। डीआईओएस ने बताया कि बुधवार को हाईस्कूल का होमसाइंस और इंटर का फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0