मनीष गुप्ता के धर्मनगरी आगमन पर व्यापारी नेता शानू गुप्ता ने किया स्वागत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता के धर्मनगरी आगमन पर व्यापारी नेता व राष्ट्रीय महामंत्री...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति ने किया धर्मनगरी का भ्रमण
चित्रकूट। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता के धर्मनगरी आगमन पर व्यापारी नेता व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने स्वागत किया। मनीष गुप्ता ने अपनी टीम के साथ चित्रकूट के धार्मिक स्थानों का दर्शन करते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लिया।
दिल्ली मुख्यमंत्री के पति मनीष गुप्ता अपनी टीम के साथ जनपद आए, जहां व्यापारी नेता राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने स्वागत किया। इसके बाद मनीष गुप्ता सहित सभी लोगों ने मंदाकिनी में स्नान कर भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। साथ ही आरोग्यधाम में दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन के साथ नानाजी देशमुख के प्रकल्पों पर चर्चा हुई। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य महराज का आशीर्वाद लेकर चित्रकूट के विषय में वार्ता की। इस दौरान उन्होंने रामदर्शन, स्फटिक शिला आदि स्थलों के दर्शन किए। दिल्ली मुख्यमंत्री के पति मनीष गुप्ता के साथ जनपद आए भाजपा नेता बलराम गुप्ता, सचिन जैन, कपिल, दिनेश, धीरेंद्र, कमल, लोकेश, एसके शर्मा, अंकित सेठी, शनि, संदीप, भीम, लाजपत, आशीष, अनुराग, अंशुल, परमजीत, विकास, नितिन, आयुष व धर्मेंद्र को व्यापारी नेता शानू गुप्ता ने स्मृति चिन्ह् भेंटकर सम्मानित किया। चित्रकूट के बाद मनीष गुप्ता अपनी टीम सहित अयोध्या के लिए रवाना हुए।
इस मौके पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के युवा मंडल महमन्त्री शेशू जायसवाल, आशीष गुप्ता, पार्षद शकुंतला गुप्ता, सचिव विनोद आर्य, युवा उपाध्यक्ष रविराज अग्रहरि, राकेश मोदनवाल, ललित जायसवाल, नारायण दास गुप्ता, सुशील पांडेय, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






