बैंक, वित्तीय संस्थानों की हुई चेकिंग

एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व...

May 6, 2025 - 10:19
May 6, 2025 - 10:19
 0  1
बैंक, वित्तीय संस्थानों की हुई चेकिंग

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले बैंक, वित्तीय संस्थानों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान बैंक सुरक्षा रजिस्टर को चेक किया गया एवं ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिये। सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के लिए बताया गया। बैंक में लगे अलार्म, सायरन, सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया। शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा सम्बन्धी वार्ता की गयी। परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को परिसर से बाहर कर निर्देश दिये गये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0