भाजपाईयों ने तिरंगा यात्रा निकाल महापुरुषों को किया नमन

भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली...

Aug 12, 2025 - 14:12
Aug 12, 2025 - 14:13
 0  1
भाजपाईयों ने तिरंगा यात्रा निकाल महापुरुषों को किया नमन

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली। महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कर्वी नगर मंडल में नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की मौजूदगी में पटेल चौक में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, प्रेमलाल बाल्मीकि, राजेश्वरी द्विवेदी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक मंडल पर आम जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा, महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान कार्यक्रमो के माध्यम से अमजन में देशभक्ति व राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने का काम किया जा रहा है। सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित करते हुए देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लिया गया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि आजादी बड़े संघर्षों और बलिदानों से मिली है। ऐसे में सभी का दायित्व है कि अपनी आजादी के संघर्षों को याद करते रहें। डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में ही क्रांतिकारियों को सम्मान मिला है। कार्यक्रम में दीपक द्विवेदी, सोनू खंगार, अनिल गुप्ता, लकी उपाध्याय, गोलू गर्ग आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0