भाजपाइयों ने मंडलो में निकाली तिरंगा यात्रा
भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत कर्वी, पहाड़ी, मानिकपुर, शिवरामपुर व ऐचवारा मंडल में तिरंगा यात्रा...

देश की आन, बान, शान है तिरंगा : जिलाध्यक्ष
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत कर्वी, पहाड़ी, मानिकपुर, शिवरामपुर व ऐचवारा मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली।
कर्वी नगर मंडल में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग से जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य के नेतृत्व में किया गया। जिसका समापन एलआईसी तिराहे में हुआ। तिरंगा यात्रा में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं अमजन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रभक्ति व देश के प्रति त्याग समर्पण की भावना जागृत करने के साथ ही समय आने पर देश के लिए कुर्बान हो जाने को तत्पर करना है। तिरंगा देश की आन बान शान है। इसके सम्मान की रक्षा करना सभी जिम्मेदार नागरिकों का कर्तव्य है। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि यह यात्रा उन अमर शहीदों को समर्पित है जिन्होंने देश की आजादी और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि भारत जब गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था तब कई राष्ट्रभक्तो ने अपने घर परिवार की चिंता किए बिना देश के लिए बलिदान हो गए। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस आजादी कितनी कुर्बानियो के बाद मिली है इसकी याद दिलाता है। इसे संजो कर रखना है। डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि हम फिर से गुलाम न हो, संस्कृति पर विदेशी छाप न पड़े इसके लिए सबको विचार करते हुए बिना किसी भेदभाव के राष्ट्र के विकास में अपना योगदान करना चाहिए। नगर पालिका चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में स्वतंत्रता दिवस को औपचारिक रूप से मनाया जाता था। जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब से सही मायने में आजादी में शहीद हुए बलिदानियों को सम्मान दिलाने का काम किया गया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, चन्द्रप्रकाश खरे, ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, गंगाधर मिश्रा, सुशील द्विवेदी, पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, बद्री विशाल त्रिपाठी, महामंत्री राजेश जयसवाल, आलोक पांडेय, राघवेन्द्र सिंह, बृजेश पांडेय, मनोज तिवारी, राजेश्वरी द्विवेदी, प्रेमलाल बाल्मीकि, हीरो मिश्रा, दिव्या त्रिपाठी, रवि गुप्ता, गोलू गर्ग, माया प्रजापति, राखी चौबे, अखिलेश रैकवार, अर्चना सिंह, आशीष पांडेय, दशरथ प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






