आमजन को गुमराह कर रही भाजपा : अनुज यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश व्यापी पीडीए जन चौपाल...

Jan 28, 2025 - 12:30
Jan 28, 2025 - 12:33
 0  3
आमजन को गुमराह कर रही भाजपा : अनुज यादव

चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश व्यापी पीडीए जन चौपाल के तहत जनपद के देहरुछ माफी गांव में पीडीए जन चौपाल आयोजित की गई। जन चौपाल में शिरकत करने पहुंचे पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुज सिंह यादव ने समाजवादी सरकार में जनपद में जनहित की योजनाएं और विकास कार्यों को बताते हुए कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार कहने को तो डबल इंजन की सरकार है लेकिन पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, मजदूर, गरीब, पिछड़ा, आदिवासी की बात न करके लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम करती है। आए दिन महिलाओं एवं बच्चियों के साथ अप्रिय घटनाएं घट रही हैं। कहा कि आने वाले विधानसभा 2027 में भाजपा का सफाया करने जा रहे हैं। अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मान सिंह पटेल ने कहा कि इतिहास गवाह है देश में आजादी के पूर्व पीडीए के लोगों की स्थिति अच्छी नहीं थी। बाबा साहब के संविधान लागू होने के बाद एवं डॉ राम मनोहर लोहिया के संघर्षों की वजह से पीडीए लोगों के साथ अत्याचार एवं अन्याय कम हुआ। प्रवक्ता सुभाष पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास विकास का कोई विजन नहीं है। भाजपा झूठ एवं जुमले के सहारे चल रही है। जन चौपाल में पूर्व प्रधान जागेश्वर यादव, सुजीत कुशवाहा, रामअभिलाष सिंह, राम प्रसाद वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर देवनाथ कोटार्य, छोटेलाल कोटार्य, श्यामलाल खगार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0